उप मुख्य सचेतक बनने के बाद पहली बार तपोवन विधानसभा परिसर पंहुचे केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

आगामी शीत सत्र को लेकर तैयारियों का लिया जायजा, दिए जरूरी दिशा निर्देश

हिमखबर डेस्क

उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश विधानसभा केवल सिंह पठानिया ने तपोवन स्थित विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। उप मुख्य सचेतक बनने के बाद केवल पठानिया पहली बार तपोवन विधानसभा परिसर पंहुचे थे। पठानिया ने इस दौरान विधानसभा परिसर सहित भवन का निरिक्षण किया तथा आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर विधानसभा के कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

उपमुख्य सचेतक ने कहा कि हर साल की भांति इस बार भी तपोवन में शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसके मद्देनजर तैयारियों को लेकर विधानसभा भवन और परिसर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सत्र से पूर्व सभी तरह की तैयारियों को समय रहते पूरा किया जाए इस बाबत विधानसभा के कर्मचारियों के साथ चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीत सत्र काफी मायने रखता है। खासकर निचले हिमाचल के लोगों की समस्याओं सहित अन्य मुद्दों पर जहां विधानसभा के अंदर चर्चा होती है वहीं लोग अपनी समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर अपने काम पूरा करवाते हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में सहित सत्र का निचले हिमाचल के लोगों को काफी फायदा होता है, उन्हें अपनी समस्याओं लो लेकर शिमला नही जाना पड़ता है जिससे उनके धन और समय दोनों की बचत होती है। इस दौरान विधानसभा के कर्मचारियों ने उप मुख्य सचेतक को पूरे परिसर का दौरा करवाया तथा उनके द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों को लेकर जल्द पूरा करने की बात कही।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान तपोवन विधानसभा में अधीक्षक विनय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

हिमखबर डेस्क  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी...

शीतला मंदिर के समीप रावी नदी पर बनेगा पूजा घाट: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण को लेकर उपायुक्त...

बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ, 12 जिलों के 156 खिलाड़ी ले रहे भाग

भुंतर में बनेगा बहुद्देश्यीय भवन : सुंदर सिंह ठाकुर हिमखबर...