उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में विश्रामगृह ज्वाली

--Advertisement--

नियमों को दरकिनार कर प्रतिबन्ध के बावजूद खस्ताहालत पुल से गुजरा डिप्टी सीएम के वाहनों का काफिला

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अधीन जल शक्ति विभाग जवाली द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से नक्की में विश्रामगृह का निर्माण किया गया है। जिसका उद्घाटन बुधवार को बाद दोपहर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया जाएगा लेकिन इस विश्रामगृह को जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की गाड़ियों का काफिला सिद्धाथा नहर द्वारा निर्मित पुल के ऊपर से होकर गुजरता रहा।

इस पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण जल शक्ति विभाग द्वारा वाहनों का गुजरना खुद ही वर्जित किया है तथा चेतावनी बोर्ड भी लगा रखा है लेकिन अब विभाग खुद ही उपमुख्यमंत्री के वाहन सहित अन्य वाहनों का काफिला गुजरा। इससे औरों को नसीहत खुद मियां फजीहत वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...