कॉलेज छात्रा ने रावी नदी में कूदकर दे दी जान, बीए तृतीय वर्ष में फेल होने से थी तनाव में

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

कॉलेज छात्रा ने रावी नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार रिया 20 पुत्री महिंद्र कुमार निवासी गांव भरियां, डाकघर कुपाहड़ा बुधवार सुबह घर से चंबा कॉलेज के लिए निकली थी। वह कॉलेज नहीं पहुंची। उसने चंबा-पठानकोट एनएच पर परेल के पास बने पुल से रावी नदी में छलांग लगा दी।

लोगों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया। आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए वहां पहुंच गए। पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी गई। जब तक उसे रावी नदी से बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और परिजनों को भी बुलाया।

परिजनों ने अस्पताल में जाकर पुलिस को मृतका की परेशानी का कारण बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रिया बीए अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा में फेल हो गई थी। तब से तनाव में थी। परिवार की तरफ से इस घटना को लेकर कोई भी शक जाहिर नहीं किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध करके शव उनके हवाले कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...