53वीं स्पोट्र्स मीट को धर्मशाला में जुटेंगे हिमाचल पुलिस के 500 खिलाड़ी

--Advertisement--

53वीं स्पोट्र्स मीट चार नवंबर से, जल्द शुरू होंगी तैयारियां

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा की खेल नगरी धर्मशाला में चार से छह नवंबर तक 53वीं पुलिस स्पोट्र्स मीट का आयोजन होने जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ड्यूटी मीट डरोह में शुरू होगी। धर्मशाला में दशहरे और अन्य आयोजनों के चलते 22 से 24 अक्तूबर को होने वाली 53वीं एचपी पुलिस स्पोट्र्स मीट को स्थगित कर दिया गया है।

अब पुलिस स्पोट्र्स मीट का आयोजन चार से छह नवंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द तैयारियां शुरू की जाएंगी। धर्मशाला में आयोजित होने वाली पुलिस स्पोट्र्स मीट में प्रदेश भर से करीब 500 महिला और पुरुष खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

इस खेल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को चार यूनिट में बांटा गया है। इस दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, लॉन्ग टेनिस आदि के खेल पुलिस कर्मियों द्वारा खेले जाएंगे। पुलिस स्पोट्र्स मीट में जो टीम विजेता रहती है व टीम आगे जाकर ऑल इंडिया पुलिस स्पोट्र्स मीट में भाग लेती है।

डीआईजी नॉर्थ रेंज अभिषेक दुल्लर के बोल 

उधर इस संदर्भ में डीआईजी नॉर्थ रेंज अभिषेक दुल्लर ने बताया कि धर्मशाला में चार से छह नवंबर तक 53वीं पुलिस स्पोट्र्स मीट में आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय इंवेट के सफल आयोजन के लिए धर्मशाला में तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...