Indian Railway: टिकट बुकिंग के लिए रेलवे ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगी रिजर्वेशन

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

रेलवे ने यात्री गाडिय़ों के लिए आरक्षण कराने की अधिकतम सीमा 120 दिन से घटाकर फिर से 60 दिन कर दी है। रेल मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक एक नवंबर से ट्रेनों द्वारा अग्रिम आरक्षण की मौजूदा समय सीमा 120 दिनों से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तिथि को छोडक़र) कर दी जाएगी, हालांकि, 120 दिनों के 31 अक्तूबर तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी।

दिनांक एक नवंबर से, एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी) 60 दिनों (यात्रा के दिन को छोडक़र) की होगी और बुकिंग उसी के अनुसार की जाएगी। तथापि, 60 दिनों की एआरपी के बाद की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति होगी।

ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि जैसी कुछ दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा, जहां वर्तमान में अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय सीमा लागू है। विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार एआरपी को 60 दिन करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अनुरक्षण कार्य के लिए प्लानिंग में आसानी होगी। 120 दिन के एआरपी में यात्री कम और दलाल ज्यादा बुकिंग करते हैं। इस दौरान अक्सर देखा गया है कि यात्री यात्रा नहीं करते हैं और टिकट रद्द करना भूल जाते हैं। इससे जरूरतमंद यात्रियों को सीटें उपलब्ध नहीं हो पाती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...