सीएम सुक्खू बोले-डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की संपदा को दोनों हाथों से लुटाया

--Advertisement--

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जोगिंद्रनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व पूर्व जयराम ठाकुर सरकार पर जमकर हमला बोला।

जोगिंद्रनगर/मंडी – अजय सूर्या

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जोगिंद्रनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व पूर्व जयराम ठाकुर सरकार पर जमकर हमला बोला। सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार को बने 22 महीने हुए हैं। इस दाैरान हमारे पास कई चुनाैतियां थीं, प्रदेश का खजाना खाली था।

सुक्खू ने कहा- भाजपा ने चुनाव से पहले प्रदेश में पांच हजार करोड़ की रेवड़िया बांट दीं। यह जनता का पैसा था। राजनीति लाभ के लिए संस्थान खोल दिए। बिजली-पानी माफ कर दिया। जिस दिन मैं मुख्यमंत्री बना, इस प्रदेश का खर्चा चलाने के लिए सिर्फ एक महीने का पैसा था।

डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटाया है। प्रदेश की संपदा को दोनों हाथों से लुटाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश की, हमने उन दरवाजों को बंद किया। भाजपा ने बड़े-बड़े होटलों की बिजली माफ कर दी थी। हमने आम आदमी पर बोझ बढ़ने नहीं दिया।

क्वालिटी एजुकेशन में हिमाचल आज देश में 21वें स्थान पर पहुंच गया। कैंसर में दूसरे स्थान पर पहुंच रहा है। हमने संस्थानों को मजबूत करने की कोशिशि की, आज मैं कह सकता हूं कि हिमाचल अपने पांव पर खड़ा होने की स्थिति में आ चुका है। हम अपनी नीतियों में बदलाव करेंगे, कड़े फैसले करेंगे। कहा कि जयराम सरकार के समय पठानकोट-मंडी रोड़ टू लेन था, अब इसे फोरलेन करवाने की कोशिश कर रहे हैं। फोरलेन बनने से पर्यटन के नए आयाम स्थापित होंगे।

शानन प्रोजेक्ट की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ी जा रही है। कुहल परियोजना-3 इस साल शुरू हो जाएगी। भाजपा ने प्रदेश की जनता की सरकार को गिराने की कोशिश की और ऑपरेशन लोटस चलाया। 14 महीनों में हमारी सरकार ने 2200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व कमाया। कई चोर दरवाजे हैं, उन्हें बंद करना पड़ेगा।

सीएम ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दाैरान टाॅयलेट टैक्स का झूठा एजेंडा चलाया। जयराम ठाकुर ने पांच साल सीएम रहते हुए मंडी को कुछ नहीं दिया। शब्दों, बाणी से तो सबकुछ दिया, लेकिन कर्म से कोई काम नहीं कर पाएं। सुन्नी, लुहरी, धाैलासिद्ध तीनों बिजली प्रोजेक्टों को सरकार अपने अधीन लेगी।

सुक्खू ने कहा कि केंद्र ने हमारी लोन लीमिट कम कर दी। हमारे 9200 करोड़ रुपये केंद्र के पास पड़े हैं। भाजपा नेता अगर इतने ही शुभचिंतक हैं तो केंद्र से 9200 करोड़ रुपये दिलाने में मदद करें। हम लड़ रहे हैं, हर चुनाैती का सामना कर रहे हैं। अपने तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर रहे हैं। जोगिंद्रनगर में डाॅक्टरों व नर्सों की कमी को पूरा किया जाएगा। जोगिंद्रनगर क्षेत्र की 32 सड़कों के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित होगा।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Indian Railway: टिकट बुकिंग के लिए रेलवे ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगी रिजर्वेशन

दिल्ली - नवीन चौहान रेलवे ने यात्री गाडिय़ों के लिए...

1500 रूपए का इंतजार कर रही महिलाओं को झटका, सरकार ने लगाई नई शर्त

शिमला - नितिश पठानियां इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान...