बाहरी राज्यों से आने वाली शराब पर पैनी नजर

--Advertisement--

बद्दी में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के नए उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने संभाला कार्यभार

सोलन – रजनीश ठाकुर

राज्य कर एवं आबकारी विभाग बीबीएन के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार पदभार संभालने के बाद उपायुक्त ने स्टाफ के साथ बैठक की और क्षेत्र में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने इस मौके पर स्टाफ को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाली शराब और एमएसपी से अत्याधिक दाम वसूली पर पैनी नजर रखी जाए।

उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाली शराब व ओवर चार्जिंग पर निगरानी के लिए एक डेडिकेटिड टीम तैयार की जाएगी, जो अलग -अलग स्थानों पर दबिश देगी और हर गलत गतिविधि को रोकने का प्रयास करेगी। विनोद डोगरा ने बताया कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ का समस्त क्षेत्र पंजाब व हरियाणा राज्य की सीमा से सटा हुआ है और साथ ही चंडीगढ़ भी यहां से काफी नजदीक है।

इसके चलते यहां अन्य राज्यों की सस्ती शराब पहुंचाई जा रही है। विनोद डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी अब अन्य राज्यों की तरह ही मिनिमम सेल प्राइस यानी एमएसपी को लागू कर दिया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में एमआरपी पर शराब बेची जा रही थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

ऊना में नकली शराब फैक्टरी का किया था पर्दाफाश

विनोद सिंह डोगरा मूलत: हमीरपुर जिला के निवासी हैं। बद्दी में पदभार संभालने से पहले वह ऊना जिला में बतौर उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग में तैनात थे। उससे पहले 2019 से 2022 तक वह धर्मशाला में इसी पद पर तैनात रहे। जिला में उपायुक्त की भूमिका में अब उनका यह तीसरा जिला है। बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऊना जिला में नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाली शराब पर भी रोक लगाई थी।

ट्रैफिक नियम तोडऩे पर 59 हजार चालान

वाहनों की चैकिंग के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की जाएगी। क्षेत्र में यदि कोई नियमों का उलंघन करता है, तो उन पर पहली गलती पर 15 हजार, दूसरी गलती पर 25 हजार, तीसरी पर 50 हजार और चौथी बार गलती दोहराने पर एक लाख रुपए का जुर्माना किया जाएगा। फिर भी यदि सुधार नहीं होता है, तो ठेकेदार का लाइसेंस रद्द होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...