पपरोला, बैजनाथ में वनाग्नि रोकथाम पर हंस फाउंडेशन द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

वनाग्नि की समस्या और दिन-प्रतिदिन बदलते जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हंस फाउंडेशन द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पपरोला में रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महिमा पासवान ने छात्राओं को वनाग्नि के प्रभाव और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इसके बाद रैली में प्रिंसिपल मूल राज शर्मा, वाइस प्रिंसिपल संजय अवस्थी और शिक्षकों ने भी भाग लिया। रैली के दौरान छात्राओं ने पोस्टर्स और नारेबाजी के माध्यम से वन संरक्षण और आग रोकथाम के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर ड्रॉइंग टीचर सरिता गुलेरिया द्वारा छात्राओं से वनाग्नि पर पोस्टर्स भी बनवाए गए। रैली के सफल आयोजन में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महिमा पासवान और कम्युनिटी ऑर्गेनाइज़र शीतल, ओमदत्त और सुदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हंस फाउंडेशन बैजनाथ ब्लॉक में सामुदायिक भलाई के लिए विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से काम कर रहा है। इस रैली का उद्देश्य न केवल समुदाय को वनाग्नि के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी देना था, बल्कि वन्यजीवों को होने वाले नुकसान और वन संरक्षण की जिम्मेदारी को भी प्रभावी रूप से समझाना था

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...