एंबुलैंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी स्टाफ ने करवाई सफल डिलीवरी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के सलूणी क्षेत्र के भड़ेला की एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलैंस में बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा  सुरक्षित हैं व दोनों को मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवा दिया गया है, जल्द ही दोनों को छुट्टी दे दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े 3 बजे 108 एंबुलैंस स्टाफ को काॅल आई कि क्षेत्र के गांव भड़ेला की एक महिला गुड्डो देवी पत्नी लेख राज प्रसव पीड़ा से कराह रही है। इसके बाद चम्बा से 108 एंबुलैंस की टीम गांव में पहुंची तथा गर्भवती महिला को लेकर मेडिकल काॅलेज चम्बा रवाना हो गई।

इस दौरान आधे रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी, जिसके बाद स्टाफ ने बीच राह में ही प्रसव करवाने का फैसला लिया। महिला ने सरोल के पास एंबुलैंस में बच्चे को जन्म दिया। इस मौके पर ईएमटी अनूप और पायलट हाको ने सफल प्रसव करवाया। वहीं महिला के परिजनाें ईएमटी स्टाफ का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...