बस एक्सीडेंट : स्कूटी को बचाते बेकाबू हुई बस, तीन की मौत, 18 घायल, 32 यात्री थे सवार

--Advertisement--

बस एक्सीडेंट : स्कूटी को बचाते बेकाबू हुई बस, तीन की मौत, 18 घायल, 32 यात्री थे सवार

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू 

पंजाब के बटाला में आज सोमवार को दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक प्राइवेट बस स्कूटी को बचाते हुए बेकाबू हो गई। मरने वालों में एक महिला, युवक और 14 साल का किशोर है।

बटाला के गांव शाहबाद में सोमवार की दोपहर को दिल दहला देने वाले सड़क हादसे से पूरा शहर कांप उठा। करीब तीन बजे बटाला से निकली एक निजी बस गांव शाहबाद के पास एक स्कूटी सवार को बचाते-बचाते खुद गांव शाहबाद के एक बस स्टॉप से जा टकराई। तेज रफ्तार बस स्टॉप को चीरते हुए आगे निकल गई।

इस हादसे में अपने पिता की स्कूटी की पिछली सीट पर एक 14 साल के किशोर, बस सवार एक महिला और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अभी तक कुल 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 18 घायल हैं।

इन 18 में से 11 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में शवों को भेज दिया है।

सूचना मिलते ही बटाला से आप के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर पहुंचे।

मृतकों की पहचान अभिजोत (14) निवासी संगतपुरा, बस सवार मनजीत राज (25) निवासी जिला होशियारपुर और बलविंदर कौर (40) निवासी गांव नंगल झोर के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...