विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी

--Advertisement--

विधानसभा अध्यक्ष 3 अक्टूबर को भुल्की-पेही नाला संपर्क मार्ग निर्माण की रखेंगे आधारशिला

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 1अक्तूबर को देर सांय शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 2 अक्तूबर को दोपहर बाद 3 बजे राइजिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 3 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे ग्राम पंचायत बलेरा के तहत भुल्की नाला से पिही नाला संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखेंगे तथा दोपहर बाद ज़िला कांगड़ा के मलकवाल विद्यावती इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय कनिष्ठ कुराश प्रतियोगिता-2024 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेंगे ।

विधानसभा अध्यक्ष 5 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा दोपहर बाद 3.30 बजे ग्राम पंचायत बगढार में खुईं से तरवाड़ संपर्क मार्ग निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे ।

वह 6 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे सिहुंता में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात बाद दोपहर 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता की जन आरोग्या समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बनेट में मलेड खड्ड पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे तथा बाद दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत रायपुर के गांव फगोट में एक समारोह में सम्मिलित होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...