मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में शहीद विनय की शहादत पर व्यक्त किया शोक

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सैनिक विनय की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विनय मंडी जिला के पोहल गांव के निवासी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर जवान विनय ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए तथा राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है और प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...