शोध समिति द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संगोष्ठी का आयोजन।

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आज दिनांक 30 सितंबर, 2024 शोध समिति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी का विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” रहा। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर हरीश ठाकुर, राजनीति शास्त्र विभाग रहे। शोध समिति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संयोजक चित्रेश जी व सह संयोजक नेक राम जी भी उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने वक्तव्य में एक राष्ट्र, एक चुनाव की उपयोगिताओं व चुनौतियों के बारे में विषय रखा, की कैसे एक राष्ट्र एक चुनाव के द्वारा संसाधनों व समय की बचत हो सकती है। और साथ ही अधिक स्थिर और कुशल शासन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही एक राष्ट्र, एक चुनाव में आने वाली संवैधानिक चुनौतियों के बारे में भी बताया।

संगोष्ठी में कुल 75 विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे। शोध विश्वविद्यालय इकाई संयोजक चित्रेश जी ने कहा की आने वाले समय में भी शोध इकाई द्वारा छात्रों के मानसिक विकास के लिए इस तरह की अनेकों संगोष्ठी एवं कार्यक्रम का आयोजन करती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...