अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना में अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सवारियों से भरी एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के अधीन चलने वाली बस शिमला से वाया चंडीगढ़, नंगल होते हुए ऊना जा रही थी कि अचानक फ्लाईओवर पर पंहुचते ही बस की ब्रेक का प्रेशर पाइप फट गया। इससे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस गलत दिशा में जाकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर रुक गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

अगर बस फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ नीचे गिरती तो नुकसान बहुत हो सकता था। इस हादसे में किसी भी सवारी, चालक व परिचालक को कोई चोट नहीं लगी। हादसे के समय सड़क पूरी तरह खाली थी। इसलिए किसी अन्य गाड़ी से टक्कर नहीं हुई। इस हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

चालक करनैल सिंह के बोल

बस के चालक करनैल सिंह ने बताया कि सुबह बस शिमला से वाया नंगल होते हुए ऊना जा रही थी। फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक की प्रेशर पाइप फट जाने के कारण यह हादसा हुआ। बस में 10 से 12 सवारियों ही सवार थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...