बाहरा विश्वविद्यालय रैगिंग मामले में होस्टल वार्डन की लापरवाही उजागर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट में कुछ समय पहले सामने आए रैगिंग के मामले में पुलिस ने होस्टल वार्डन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जांच में पुलिस ने इस घटना में होस्टल वार्डन की लापरवाही भी पाई है।

एसपी गौरव सिहं के बोल

एसपी गौरव सिहं ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाहरा यूनिवर्सिटी रैगिंग मामले में पुलिस पहले ही 5 आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि होस्टल में अनुशासन बनाए रखने के लिए जो गाइडलाइन हैं, उनका बाहरा यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा था। इसमें होस्टल के वार्डन की जिम्मेदारियां शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि होस्टल वार्डन पूर्ण चंद द्वारा लापरवाही बरतने के कारण ही यह घटना घटित हुई क्योंकि वारदात वाले दिन हाेस्टल नंबर-1 में होस्टल वार्डन पूर्ण चंद की ड्यूटी थी। उसने वहां रहने वाले छात्रों की गतिविधियों पर नजर नहीं रखी और अपने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरती। इसके चलते आरोपी होस्टल वार्डन पूर्ण चन्द निवासी सोलन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पाबंद किया गया है। मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...