416 स्कूलों में शुरू होंगे 15 वोकेशनल ट्रेड, 624 वोकेशनल ट्रेनर्ज की होगी भर्ती

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के 416 स्कूलों में इस वर्ष वोकेशनल कोर्स शुरू हो रहे हैं। इसके तहत स्कूलों में 15 वोकेशनल ट्रेड शुरू किए जाएंगे, जिनमें 624 वोकेशनल ट्रेनर्ज की भर्ती की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस बार 416 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है।

ऐसे में अब इन स्कूलों में एग्रीकल्चर, अपैरल्स मेकअप, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वैलनैस, बी.एफ.एस.आई., इलैक्ट्रॉनिक, फूड प्रोसैसिंग, हैल्थ केयर, आईटी/ आईटीईएस, पलंबिंग, प्राइवेट सिक्योरिटी, टैलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फिजिकल एजुकेशन सैक्टर में 624 वोकेशनल ट्रेनर्ज की भर्ती होगी।

कंपनियों द्वारा ये वोकेशनल ट्रेनर्स रखे जाएंगे। बताया जा रहा है कि नवम्बर महीने में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस दौरान 9वीं से 12वीं कक्षा तक ये वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा वोकेशनल ट्रेनर्ज की भर्ती हैल्थ केयर में होगी।

इसमें 112 वीटी रखे जाएंगे। आईटी/ आईटीईएस में 86, एग्रीकल्चर में 66, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में 74, ऑटोमोटिव में 58, पलंबिंग में 42, रिटेल में 41, इलैक्ट्रॉनिक में 35, फूड प्रोसैसिंग में 23, ब्यूटी एंड वैलनैस में 12, अपैरल्स मेकअप में 17, टैलीकॉम में 29, बीएफएसआई 12, प्राइवेट सिक्योरिटी में 3 व फिजिकल एजुकेशन में 4 वीटी भरे जाएंगे।

गौर हो कि मौजूदा समय में 2000 से ज्यादा स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस बार 416 स्कूलों में कोर्स शुरू करने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

विद्यार्थियों को मुहैया करवाई गईं किताबें

इस बार विभाग ने स्कूलों में विद्यार्थियों को वोकेशनल ट्रेड की किताबें प्रिंट करवाकर मुहैया करवाई हैं। इससे पूर्व स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनर्ज हर ट्रेड के नोट्स डाऊनलोड करके विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाते थे और इन्हीं नोट्स से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता था, लेकिन इस बार विभाग ने इसमें कंटैट बनाए और किताबें प्रिंट करवाईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...