महाविद्यालय देहरी में पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने किया मैक्लोडगंज का शैक्षणिक भ्रमण

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

विश्व पर्यटन कार्यक्रम के अन्तर्गत पर्यटन एवं शांति विषय पर वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के पर्यटन विभाग से जुड़े 40 विद्यार्थियों ने 26 सितंबर 2024 को एक दिवसीय धर्मशाला मैक्लोडगंज का शैक्षणिक भ्रमण किया किया।

इसमें पर्यटन विभाग के प्रोफेसर राहुल कौण्डिल और संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ सुख देव ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने सेंट जोंन, दलाई लामा मंदिर व भागसु नाग का भ्रमण किया और साथ ही इन प्रसिद्ध स्थानों पर साफ-सफाई भी की गई। जिससे हमनें जिम्मेदार पर्यटन की भूमिका अदा की तथा प्रोफेसर राहुल कौण्डल ने सतत पर्यटन के बारे में विद्यार्थियों को पर्यटन और पर्यटन स्थलों के विषय में जागरूक किया।

मैक्लोडगंज में पर्यटन एजेंसी के प्रभारी प्रेम सागर ने पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी साझा की और शोध करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। 27 सितंबर 2027 को महाविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कई गतिविधियों आयोजित की गई।

जिनमें फोटोग्राफी प्रतियोगिता, रील बनाने की प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन प्रतियोगिता और कार्यक्रम के समापन बाद कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अन्य स्टाफ सदस्यों का स्वागत सहायक प्रोफेसर राहुल कौंडल ने किया।

इसके बाद डॉ. कामाक्षी लुम्बा ने विद्यार्थियों से बात की और पर्यटन और शांति के साथ-साथ विश्व पर्यटन दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की गतिविधियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गये तदुपरांत संस्कृत के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुखदेव ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...