मुख्यमंत्री का जताया आभार कहा, महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही सुक्ख सरकार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

जिला हमीरपुर के विकास खण्ड बिझड़ी की रहने वालीं अनु तथा रेखा जिन्होंने यहाँ से चीड़ की पत्तियों से विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कहा कि घर के नज़दीक इस तरह के शिविरों से हमें बहुत कुछ सीखने तथा आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है और हम महिलाएं अपनी पहचान बनाने में सक्षम हो रहीं हैं।

वहीं लम्बागांव की रहने वाली दया देवी तथा शिवानी डोगरा ने भी मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानियां का आभार जताते हुए कहा कि घर के नजदीक एटीसी शाहपुर से प्रशिक्षण मिलना हम सब महिलाओं के लिए भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होगा।

मास्टर ट्रेनर सुदर्शना देवी के बोल

रैत की मास्टर ट्रेनर सुदर्शना देवी का कहना है कि वह वर्ष 2007 से पाइन नीडल क्राफ्ट से जुड़ी हैं और देश-प्रदेश में दूर-दूर तक ट्रेनिंग देने हेतु जाती हैं। मुख्यमंत्री ने शाहपुर में एटीसी की स्थापना कर मुझे घर पर रहकर ही अपनी महिला बहनों को ट्रेनिंग देने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री तथा उपमुख्य सचेतक केवल पठानियां के आभारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

SIS India Limited द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के...

गगल में दर्दनाक हादसा: बस ने कुचला रछियालू का युवक, मौके पर मौत

कांगड़ा के गगल में मांझी पुल के पास दर्दनाक...