बाजार में सेंधमारी, दुकानों के ताले तोड़ 25000 कैश उड़े शातिर

--Advertisement--

संगड़ाह बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने उड़ाए हजारों रुपए

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के मुख्य बाजार में वीरवार रात को चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान चोरों ने पहले बस अड्डा से पुलिस थाना मार्ग पर स्थित वेद प्रकाश की मोबाइल और किताबों की दो दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया।

हालांकि चोर ताला तोड़ने में कामयाब रहे लेकिन शटर में सेंटर लॉक होने के कारण चोर शटर तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद चोरों ने लाना पालर मार्ग पर स्थित रामानंद सागर की दुकान के पीछे बनी खिड़की की जाली काटकर दुकान में सेंध लगाई और दुकान से करीब 25 हजार रुपए चुरा लिए।

थाना प्रभारी बृजलाल मेहता के बोल

थाना प्रभारी बृजलाल मेहता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक दुकान के शटर में सेंटर लॉक होने के कारण चोर वहां प्रवेश नहीं कर पाए, जबकि दूसरी दुकान में खिड़की के रास्ते सेंधमारी कर उन्होंने नकदी उड़ा ली। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...