मनाली की पलक ने फतह की लद्दाख की कियागर चोटी

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

पर्वतारोही पलक ठाकुर ने हाल ही में 17 सितंबर से 21 सितंबर तक चले व्हाइट एक्सपीडिशन के साथ लद्दाख में मौजूद 6100 मीटर ऊंची कियागर चोटी को सफलतापूर्वक फतह किया। पलक ने बताया कि इस कठिन और चुनौतीपूर्ण चढ़ाई में बर्फ और धुंध के कारण बार-बार सफेद घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और ऑक्सीजन का स्तर भी खतरनाक रूप से कम था।

इसके बावजूद पलक की दृढ़ता और साहस ने उन्हें इस कठिन यात्रा को पूरा करने में मदद की। पलक ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और एलीट स्पोट्र्स संस्थान से कई पर्वतारोहण पाठ्यक्रम पूरे किए हैं, जिनमें पर्वतारोहण और स्कीइंग के लिए उन्नत प्रशिक्षण (एडवांस्ड मेथड ऑफ इंस्ट्रक्शन) शामिल है।

उन्होंने ए एक्स ग्रेड, जो इस क्षेत्र का सर्वोच्च स्तर है, प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार भी मिल चुका है, जो उनकी प्रतिबद्धता और कौशल का प्रमाण है। कियागर की चोटी से चारों ओर फैले पर्वतों, झीलों और ग्लेशियरों का अद्भूत 360 डिग्री दृश्य है।

यह एक ऐसा अनुभव था, जिसने उनकी यात्रा को यादगार बना दिया। पलक ठाकुर का यह साहसिक अभियान उनके जीवन के सबसे बड़े सपने माउंट एवरेस्ट पर चढऩे के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...