हिमाचल में जारी हुआ अलर्ट, फिर लौटेगा मानसून, 2 दिन जमकर होगी बरसात

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल से मानसून की विदाई इसी हफ्ते होने की संभावना है। सितंबर के साथ ही प्रदेश से मानसून का असर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग ने सितंबर के आखिरी हफ्ते में सिर्फ दो दिन मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। प्रदेश में मानसून की एंट्री जून महीने के आखिरी सप्ताह में हुई थी। इसके बाद करीब तीन महीने मानसून सक्रिय रहा है।

मौसम विभाग ने इस हफ्ते के लिए 25 और 26 सितंबर को यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका रहेगी। निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में मानसून का असर कम हुआ है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

मानसून सीजन में 1331 करोड़ रुपए का नुकसान

प्रदेश स्तर की बात करें, तो 1331 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। मानसून की इस अवधि के दौरान 322 लोगों की मौत हुई है, जबकि 505 घायल हुए हैं। मानसून के दौरान अभी तक 31 लोग लापता भी हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अब सितंबर का आखिरी हफ्ता बचा है। इस दौरान दो दिन तक मौसम खराब रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...