घनाहट्टी पंचायत बाहरी राज्यों से आने वाले फेरी वालों पर हुई सख्त, लगाया पूर्ण प्रतिबंध

--Advertisement--

घनाहट्टी पंचायत बाहरी राज्यों से आने वाले फेरी वालों पर हुई सख्त, लगाया पूर्ण प्रतिबंध

शिमला – नितिश पठानियां

घनाहट्टी क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरियों व अपराध के मामलों को लेकर ग्राम पंचायत में बाहरी राज्यों से सामान बेचने आने वाले फेरी वालों के खिलाफ सख्ती हो गई है। पंचायत प्रधान ने पहल करते हुए जनता के हित में एक बड़ा निर्णय लिया और पंचायत में बाहरी राज्यों से आने वाले फेरी वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

वहीं यह भी निर्णय लिया है कि ग्राम पंचायत घनाहट्टी धामी चौकी और बालूगंज थाना के अंतर्गत आती है। ऐसे में यदि कोई भी बाहरी राज्यों से सामान बेचने वाला किसी अन्य पुलिस थाने के पंजीकरण के साथ घूमता हुआ पाया जाता है तो उसका सामान पंचायत द्वारा जब्त किया जाएगा। यही नहीं व्यक्ति से 500 से 1 हजार रुपए तक का जुर्माना भी वसूला जाएगा।

ग्राम पंचायत प्रधान रेखा कुमारी के बोल

वहीं इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान ने पंचायत के लोगों से भी सहयोग की अपील की है। पंचायत प्रधान घनाहट्टी रेखा कुमारी ने बताया कि पंचायत में बढ़ती चोरी व आपराधिक घटनाओं के चलते यह निर्णय लिया है। पिछले कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से आने वाले फेरी वालों की संख्या पंचायत में बढ़ गई है। जिनका न तो स्थानीय चौकी व थाना में पंजीकरण भी नहीं हुआ है।

बिना पुलिस पंजीकरण के घूम रहे फेरी वाले संजौली विवाद के बाद बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को लेकर स्थानीय लोग जागरूक हो गए हैं। पूरे शिमला शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

शहर के लोगों के बोल

वहीं शहर के लोगों का कहना है यह लोग नए हैं और न तो इनकी किसी पुलिस थाने में पंजीकरण है और न प्रशासन के पास इनकी कोई जानकारी है। इन लोगों की संख्या शिमला शहर में ही नहीं बल्कि पूरे शिमला में है। जिसमें पंचायत व लोग खुद जागरूक हो रहे हैं और इन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...