द्रोणाचार्य कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बीसीए छात्रों के लिए शैक्षणिक दौरे का आयोजन
शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत के छात्र-छात्राओं के लिए चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरे में बीसीए तृतीय सेमेस्टर सेमेस्टर के 40 छात्र प्राशर झील, हडिम्बा मंदिर, सिसू, जस्पा, दरचा, दीपक ताल, सूरज ताल, बारालाचा ला पास, कीलोंग, त्रिलोकनाथ, नाग्गर और बिजली महादेव का शैक्षिक भ्रमण करेंगे।
शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत व प्राकृतिक स्त्रोतों के विषय में जागरूकता लाना है। शैक्षणिक भ्रमण के मूल उद्देश्य में भारतीय दर्शन के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से छात्र-छात्राओं को दिखाना व महसूस करवाना है, ताकि भविष्य में भावी अध्यापक होने के नाते वे आध्यात्मिक मूल्यों को उजागर कर सकें।

प्रबंध निदेशक और कार्यकारी निदेशक के बोल
वहीं शैक्षणिक भ्रमण की सफलता के आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्थान के प्रबंध निदेशक गंधर्व सिंह पठानियां और कार्यकारी निदेशक डॉ बलबिंदर सिंह पठानियां ने अध्यापक व प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष महत्व है। शैक्षणिक भ्रमण के द्वारा हमें प्रत्यक्ष रूप से ज्ञान की प्राप्ति होती है। मनोरंजन के द्वारा सीखना शिक्षा का सबसे अच्छा माध्यम है। यात्रा से पहले उन्होंने पूजा के साथ आशीर्वाद दिया।
प्रधानाचार्य के बोल
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि समय-समय पर छात्र-छात्राओं के विकास हेतु इस तरह की गतिविधियां नियमित रूप से संस्थान की ओर से आयोजित की जाती है, ताकि भावी अध्यापकों में समाज से सहयोग, समरसता, समाजिक एकता की भावना का विकास हो सके।

ये होंगे शामिल
सहायक प्रोफेसर अतुल राणा द्वारा संचालित शैक्षणिक भ्रमण में सहायक प्रोफेसर गुलबिंदर सिंह, सहायक प्रोफेसर सविता पठानियां, और सहायक प्रोफेसर कल्पना इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हो रहे हैं।

