पंजाब सरकार में बड़े फेर बदल की तैयारी, चार मंत्रियों की छुट्टी तय; पांच नए चेहरे होंगे शामिल

--Advertisement--

पंजाब सरकार में बड़े फेर बदल की तैयारी, चार मंत्रियों की छुट्टी तय; पांच नए चेहरे होंगे शामिल, नए मंत्रियों क सोमवार शाम को ही शपथ दिलाई जा सकती है। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से अनुमति मांगी है।

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू 

पंजाब सरकार में बड़े फेरबदल की तैयारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंजाब कैबिनेट में सोमवार को बदलाव होगा। माना जा रहा है कि भगवंत मान अपने चार मंत्रियों की छुट्टी करेंगे और पांच नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करेंगे।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पांचों नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी सोमवार को ही हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से अनुमति मांगी है।

फिलहाल इस बारे में आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही नए मंत्रियों के बारे में कोई जानकारी सामने आई है लेकिन ये फेरबदल काफी समय तय माना जा रहा था।

क्योंकि बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीर हेयर बीते लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद सांसद बन चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद कई विभाग खाली पड़े थे। ऐसे में नए चेहरों को शामिल करना अनिवार्य हो गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...