हिमाचल: महिला IPS का कड़क एक्शन, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस जब्त

--Advertisement--

महिला IPS का कड़क एक्शन, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस जब्त।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ रातभर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है।

महिला अधिकारी ने खुद सड़क पर उतर कर रात के अंधेरे में यह विशेष अभियान चलाया। साथ ही यह कठोर संदेश दिया कि नशे की हालत में गाड़ी की ड्राइविंग को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

डीएसपी अदिति सिंह ने ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ पांवटा साहिब उपमंडल में लगाए गए विशेष नाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने सख्ती से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच की और उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान जारी किए।

अभियान के तहत 11 चालान किए गए और शराब के नशे में पाए गए तमाम वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने कब्जे में ले लिए। इन ड्राइविंग लाइसेंस को 3 महीने के लिए निलंबित करने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार भी शुरू कर दिया गया है।

डीएसपी अदिति सिंह के बोल 

डीएसपी अदिति सिंह ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोग यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों।

एएसपी के बोल 

एएसपी ने कहा कि यह सख्त अभियान पांवटा साहिब क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और शराब के सेवन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...