धर्मपुर के सिद्धपुर में भीषण अग्निकांड, 3 दुकानें जलकर हुईं खाक

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धपुर में आज सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। इस आग में पंकज शर्मा, किशोरी लाल और संजय कुमार की दुकानें बुरी तरह से जल गईं। इन दुकानों में करियाना व कंफैक्शनरी का सामान आदि रखा हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि करियाना की दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि अन्य दो दुकानों में हुए नुक्सान की जानकारी अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि इस आग में उनकी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

एसडीएम जोगिंदर पटियाल के बोल

एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने बताया कि राजस्व विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...