आईजीएमसी के समीप सड़क किनारे खड़े वाहन पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक पेड़ सड़क किनारे खड़े वाहन पर अचानक जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त गाड़ी में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन का उपयोग अस्पताल में मरीज को लाने के लिए किया गया था, लेकिन बीच सड़क पर ही वाहन खराब हो गया। लोगों ने इसे धक्का देकर चालू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद चालक ने मजबूरन वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और खुद मैकेनिक की तलाश में चला गया। इसी दौरान एक पेड़ अचानक सड़क किनारे खड़े वाहन पर गिर पड़ा, जिससे वाहन को भारी क्षति पहुंची। जब चालक वापस लौटा तो उसने देखा कि पेड़ उसके वाहन पर गिर चुका था।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने के बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने सड़क से पेड़ को हटा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...