पेट दर्द के बाद IGMC पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, जम्मू का दौरा रद्द

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए तुरंत आईजीएमसी शिमला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी। डॉक्टरों की जांच के बाद वह शिमला में सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर में लौट गए।

आईजीएमसी प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सीएम सुक्खू आज सुबह अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल आए। उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था और उनकी परेशानी का कारण जानने के लिए अल्ट्रासाउंड किया गया था। उनके अल्ट्रासाउंड के टेस्ट सामान्य आए। खून की जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और चेकअप के बाद अपने सरकारी आवास ओक ओवर लौट गए।

इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगले रविवार को जम्मू कश्मीर जाना था। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बना रखा है। ऐसे में स्वास्थ्य बिगड़ने से उनके जम्मू कश्मीर जाने पर संशय बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...