शाहपुर: दरगेला के जंगल में तेंदुए की दस्तक से फैली दहशत, लोग भयभीत

--Advertisement--

शाहपुर‌ – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा की विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत लगती दरगेला के ठम्बा गांव में स्थित जंगल में तेंदुए की उपस्थिति से लोगों में भय फैल गया है।

यह इलाका दरगेला और ठम्बा गांव के बिल्कुल नजदीक है और तेंदुए का यहां तक आना स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

पंचायत उप प्रधान संदीप कुमार के बोल 

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए दरगेला पंचायत के उप प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि ठम्बा के वार्ड नंबर एक के निवासी अतुल शर्मा (अतलु) सुपुत्र तिलक शर्मा और कुलदीप शर्मा (भालू) की बकरी को तेंदूए ने अपना शिकार बनाया है।

संदीप कुमार ने आगे बताया कि करीब 4 दिन पहले भी तेंदुए ने दरगेला पंचायत के वार्ड नंबर एक ठेडा के निवासी करतार सिंह (गुडडु) की गाय को अपना शिकार बनाया था।

जानकारी के अनुसार दरगेला पंचायत के साथ लगतीं रेहलू पंचायत में भी तेंदूए का आंतक देखने को मिला है। जहां पर तेंदूए ने तीन बकरियों को अपना शिकार बनाया है।

वहीं गत रात्रि फिर से दरगेला पंचायत के वार्ड नंबर एक के निवासी जगदेव सिंह पठानियां की गौशाला में तेंदूए ने फिर से दस्तक दी। जब जगदेव सिंह पठानियां की पत्नी ने तेंदूए को देखा तो उन्होंने शोर मचाया, जिसे सुनकर तेंदूआ पास लगते जंगल की तरफ़ भाग गया।

गांववासियों ने की कार्रवाई की मांग 

पंचायत उप प्रधान संदीप कुमार और इलाके के निवासियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने या हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में व्याप्त दहशत को समाप्त किया जा सके।

वन‌ विभाग अधिकारी के बोल 

इस बाबत जब वन विभाग के अधिकारी अरविंद धीमान से बात की तो उन्होंने बताया कि जिन भी लोगों का जो नुकसान हुआ है अगर वे मुआवजे के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि तेंदूए को पकड़ने के लिए जो भी कार्यवाही है वो अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...