दिल दहला देने वाली घटना: नई नवेली दुल्हन की हत्या, 24 दिन पहले हुई थी शादी, पति ने उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

--Advertisement--

दिल दहला देने वाली घटना: नई नवेली दुल्हन की हत्या, 24 दिन पहले हुई थी शादी, पति ने उतारा मौत के घाट, पंजाब के बरनाला में पेश आई वारदात।

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू 

पंजाब के बरनाला में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन की उसके पति ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बरनाला के गांव नारायणगढ़ सोहियां में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने उसकी गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से वार कर हत्या की है। उनकी शादी को अभी महज 24 दिन ही हुए थे। आरोपी ने बुधवार रात करीब 2:30 बजे घर में इस घटना को अंजाम दिया है।

भाई अमृतपाल सिंह और पिता अजमेर सिंह के बोल 

मृतका के भाई अमृतपाल सिंह और पिता अजमेर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी जसप्रीत कौर की शादी 25 अगस्त को गांव नारायणगढ़ सोहियां निवासी के एक व्यक्ति से हुई थी।

शादी के बाद से ही उसका पति उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। इसी बीच बुधवार रात उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें रात करीब साढ़े तीन बजे फोन पर इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उनकी बेटी की गर्दन पर किसी नुकीली चीज से वार किया हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शादी के 24 दिन के अंदर ही उनकी बेटी को ससुरालवालों ने मार डाला। उनकी बेटी के पास कनाडा का वीजा है और जनवरी में कनाडा जाना था।

नारायणगढ़ सोहियां के सरपंच तेजिंदर सिंह के बोल 

इस मौके पर गांव नारायणगढ़ सोहियां के सरपंच तेजिंदर सिंह ने कहा कि यह घटना बुधवार रात करीब 2:30 बजे की है। जिस घर में यह घटना हुई वह उनके पड़ोस में है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने टल्लेवाल थाने की पुलिस को सूचित किया और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा नहीं था। युवती के पास कनाडा का वीजा था, जिसका भुगतान लड़के वालों ने किया था, युवती को जनवरी में विदेश जाना था।

एसएचओ निर्मल सिंह के बोल 

थाना टल्लेवाल के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पिता अजमेर सिंह का बयान दर्ज कर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...