कुमारहट्टी बाईपास पर NHAI की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

कुमारहट्टी बाईपास पर एक कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना तब पेश आई जब बाइक सवार सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था कि अचानक सामने से कार आ गई और दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए बाइक सवार को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी बाईपास पर पहाड़‍ से मलबा गिरने के कारण सड़क की एक लेन बंद हो गई थी। इस वजह से सारे वाहन अचानक से एक ही लेन पर डायवर्ट कर दिए गए थे, लेकिन उसके बारे में कोई भी सूचना पट्ट हाईवे पर नहीं लगाए गए और न ही कोई ट्रैफिक कर्मी तैनात किया गया। इसकी वजह से वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और यही वजह है कि यह घटना हो गई।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों व वाहन चालकों ने एनएचएआई के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर हाईवे पर सूचना पट्ट लगाए होते या कोई ट्रैफिक कर्मी तैनात किया होता तो शायद दुर्घटना होने से बच सकती थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...