आई.जी.एम.सी. के नए ओ.पी.डी. भवन की लिफ्ट में तोड़फोड़, 3 युवक CCTV मैं कैद

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

आई.जी.एम.सी. शिमला में वैसे तो कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इस बार यहां पर तीन युवकों द्वारा संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना बाकायदा सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई है।

मामला आई.जी.एम.सी. के नए भवन की लिफ्ट का बताया जा रहा है, जहां पर तीन युवक लिफ्ट के बटन व कांच को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सी.सी.टी.वी. की यह फुटेज सोशल नैटवर्किंग साइटों पर खूब वायरल हो रही है और आई.जी.एम.सी. अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देते हुए मामला भी दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार आई.जी.एम.सी. अस्पताल की न्यू ओ.पी.डी. भवन की लिफ्ट में तोड़फोड़ करते हुए तीन लोग सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए हैं। युवकों ने यहां लिफ्ट के शीशे व बटन को तोड़ने का हाथों व छाते से प्रयास किया।

फुटेज के मुताबिक तीनों युवक समय पर लिफ्ट न पहुंचने से परेशान दिख रहे थे। इस कारण तीनों युवकों ने इसका सारा गुस्सा लिफ्ट में लगे शीशे व बटन पर उतार दिया। तीनों युवक बारी-बारी से लिफ्ट में मार रहे थे। एक युवक तो छाते से लिफ्ट के शीशे व बटन में मार रहा था।

अस्पताल में यहां लिफ्ट पहली मंजिल से आती है। यह लिफ्ट 12 मंजिलों तक जाती है। यह लिफ्ट अस्पताल के हर फ्लोर में रुकती है। मरीज इसका इस्तेमाल ओ.पी.डी. में आने जाने के लिए करते हैं। चूंकि अस्पताल के हर फ्लोर पर ओ.पी.डी. चलती है तो इस लिफ्ट का प्रयोग लैबोरेटरी व पंजीकरण कक्ष से लेकर 12वीं मंजिल तक किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...