शाहपुर में प्राइमरी स्कूल की तीसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म, महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज

--Advertisement--

शाहपुर में प्राइमरी स्कूल की तीसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म, महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज।

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आते एक गांव की तीसरी कक्षा में पढ़ रही बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

वहीं, इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की खंगाली जा रही है।

पीड़ित बच्ची की मां ने महिला पुलिस थाना धर्मशाला में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल की छुट्टी होने के बाद की है।

बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज दर्ज कर लिया है।

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल के बोल 

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला महिला पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...