17 सितम्बर से होंगे कांगड़ा वैली कार्निवल के लिए ऑडिशन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 17 सितम्बर से 26 सितम्बर तक डीआरडीए कार्यालय, धर्मशाला में ऑडिशन रखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऑडिशन के लिए कोई भी कलाकार/गायक/प्रतिभागी उक्त तिथियों के दौरान किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच डीआरडीए कार्यालय में ऑडिशन के लिए आ सकता है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अवसर देने के लिए यह ऑडिशन रखे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कांगड़ा वैली कार्निवल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें डीआरडरीए के परियोजना अधिकारी कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नामित किए गए हैं, वहीं जिला भाषा अधिकारी सदस्य सचिव और जिला लोक संपर्क अधिकारी सदस्य के रूप में रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जो प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से ऑडिशन के लिए नहीं आ सकते, वे अपनी ऑडियो/वीडियो क्लिप को उक्त स्क्रीनिंग कमेटी को व्हाट्सएप नम्बर 9953441156 या dlokng18@gmail.com पर मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

बता दें, इस वर्ष 21 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक धर्मशाला के पुलिस मैदान में कांगड़ा वैली कार्निवल-2024 आयोजित किया जा रहा है। कार्निवल के दौरान 28 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। कार्निवल को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...