18 नवम्बर से लेकर 24 नवम्बर तक होगा अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामत ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हिमाचल के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 18 नवम्बर से लेकर 24 नवम्बर तक पड्डल ग्राउंड मंडी में होगा।

फिजिकल टेस्ट में भाग लेने के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार एक नवम्बर 2024 के बाद वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती निदेशक ने बताया कि एडमिट कार्ड उम्मीदवार के पंजीकृत ई-मेल पर भी भेजे जायेंगे।

उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई गयी तारीख और समय के अनुरूप पड्डल ग्राउंड मंडी में भर्ती रैली के लिए आएंगे भर्ती निदेशक ने अपील की है कि फिजिकल टेस्ट में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज अपने साथ लाना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईपीएल मैच से पहले सुरक्षा पर जोर: मॉक ड्रिल में दिखी प्रशासन की तैयारी

आईपीएल मैचों की सुरक्षा को लेकर चार माॅक ड्रिल...

रावी में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन की मुस्तैदी, मॉक ड्रिल से परखा सिस्टम

त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित, रावी...

भटियात में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, तीनों आरोपी रिमांड पर

चम्बा - भूषण गुरूंग  भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत तुनुहट्टी...

मुंबई के रेलवे स्टेशन उड़ा देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, नाम बताया इरफान

हिमखबर डेस्क मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने...