सब्सिडी एवं ऋण योजनाओं से अपना उद्यम चला सकती हैं महिलाएं

--Advertisement--

जूट के बैग और अन्य उत्पाद बनाना सीखेंगी गांव कश्मीर की महिलाएं

हिमखबर डेस्क

ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने वीरवार को नादौन उपमंडल के गांव कश्मीर में एक प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया।

इस शिविर में गांव की महिलाओं को जूट के बैग और अन्य उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने शिविर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए अजय कतना ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ग्रामीण महिलाएं स्थानीय स्तर पर अपना उद्यम भी स्थापित कर सकती हैं। इसके लिए वे बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं और सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की भरपूर मदद ले सकती हैं।

ये रहे उपस्थित

शिविर के शुभारंभ अवसर पर यूको बैंक की कश्मीर शाखा के प्रबंधक सुशील कुमार, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...