हमीरपुर में शूटिंग के कोच के लिए आवेदन 30 तक

--Advertisement--

खेलो इंडिया योजना के तहत 25,000 रुपये मासिक मानदेय पर की जाएगी नियुक्ति

हिमखबर डेस्क

ऑलमाइटी एजूकेशन सोसाइटी हमीरपुर के परिसर में स्थापित शूटिंग के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में 25 हजार रुपये मासिक मानदेय पर एक कोच की नियुक्ति की जाएगी।

खेलो इंडिया योजना के तहत भरे जा रहे इस पद के लिए पात्र खिलाड़ी या कोच 30 सितंबर शाम 5 बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों सहित जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आवेदन कर सकते हैं।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि इस पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन शूटिंग के खेल में उत्कृष्टता एवं उच्च योग्यता के आधार पर आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेता और उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी को प्राथमिकता मिल सकती है।

विवेक वर्मा ने पात्र खिलाड़ियों या कोच से इस पद के लिए आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...