हिमाचल में ब्राह्मण युवती ने अपनाया इस्लाम, परिवार ने लगाया ब्रेन वॉश करने का आरोप

--Advertisement--

हिमाचल में ब्राह्मण युवती ने अपनाया इस्लाम, परिवार ने लगाया ब्रेन वॉश करने का आरोप

मंडी – अजय सूर्या

जिला के औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की ब्राह्मण युवती द्वारा इस्लाम धर्म को अपनाने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवती के परिजन औट थाना में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे।

युवती के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी घर पर इस्लाम धर्म से संबंधित गतिविधियों को कर रही है और इस कारण पूरे घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। परिजनों ने उनकी बेटी के इस्लाम धर्म में जाने के पीछे साजिश और किसी मुस्लिम युवक के इस सारे प्रकरण के पीछे होने की आशंका जताई है।

परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया गया है और अब वह अपने धर्म को भूलकर इस्लाम धर्म के बारे में बातें कर रही है।

बता दें कि यह युवती पंजाब में पढ़ाई और उसके साथ ही नीजि क्षेत्र में नौकरी भी करती है। परिजनों का कहना है कि पंजाब में ही इस सारे प्रकरण को अंजाम दिया गया है और वहीं से आने के बाद उनकी बेटी ने इस तरह की हरकतें करना शुरू किया है। इन्होंने पुलिस को सौंपी शिकायत में इस मामले में गहनता से छानबीन करके ठोस कार्रवाई की मांग उठाई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

उधर एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...