हिमाचल : बेटे के नशा कारोबार में गिरफ्तारी पर नैतिक जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

--Advertisement--

बेटे के नशा कारोबार में गिरफ्तारी पर नैतिक जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के घुमारवीं में कांग्रेस अध्यक्ष जागीर सिंह ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए घुमारवीं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उन्होंने तब उठाया जब उनके बेटे का नाम नशे के कारोबार में सामने आया। इस्तीफा देने वाले जागीर सिंह का कहना है कि परिवार के सदस्य की गलतियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

बता दे कि बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने गरामोडा में नाका लगाकर एक कार (HP 01B 2009) से 45.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार अनिल कुमार (38) पुत्र जागीर सिंह, निवासी गांव पडयालग, डाकघर दधोल, तहसील घुमारवीं, और गौरव शर्मा (30) पुत्र महेंद्र पाल, निवासी गांव दकड़ी, तहसील घुमारवीं को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सवारघाट थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जागीर सिंह के इस्तीफे को क्षेत्र में नैतिक जिम्मेदारी की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए नैतिकता का पालन सबसे जरूरी है और अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है जब परिवार का कोई सदस्य इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो।

यह घटना समाज में नशे के बढ़ते खतरे को दर्शाती है और सभी को सजग रहने की जरूरत है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनता ने संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...