कालाअम्ब में मिले ऊना शहर से लापता हुए तीनों नाबालिग बच्चे

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

शहर के मोहल्ला बैहली से 3 दिन पहले लापता हुए तीनों लाबालिग बच्चे सिरमौर जिला के कालाअम्ब में मिले हैं। तीनों के मिलने की सूचना पुलिस को फोन पर मिली है, जिसके बाद ऊना सिटी चौकी पुलिस की टीम कालाअम्ब के लिए रवाना हो चुकी है।

गौरतलब है कि तीनों बच्चों में से 2 बच्चे सगे भाई-बहन हैं जबकि तीसरा बच्चा उनका पड़ोसी है। 3 दिन पहले तीनों शाम 4 बजे ट्यूशन के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद पुलिस के पास इनके परिजन पहुंचे और पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की। सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें वायरल हुईं।

एसएचओ सदर मनोज वालिया और सिटी चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह आधारित टीम ने तेजी से तीनों की तलाश शुरू की थी जिसके बाद शुक्रवार को कामयाबी मिली है।

एसपी राकेश सिंह के बोल

एसपी राकेश सिंह ने बताया कि सूचना के मुताबिक तीनों बच्चे कालाअम्ब में मिले हैं। तीनों को लाने के लिए ऊना पुलिस की टीम कालाअम्ब के लिए रवाना हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...