स्कूटी पर लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, ट्रक की टक्कर से मेडिकल कॉलेज की सफाई कर्मी की मौत

--Advertisement--

स्कूटी पर लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, ट्रक की टक्कर से नेरचौक मेडिकल कॉलेज की सफाई कर्मी की मौत 

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जनपद के उपमंडल बल्ह के लोहारा में एक सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के समय महिला स्कूटी पर लिफ्ट लेकर अपने घर बग्गी के समीप गनियुरा जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल बल्ह के बग्गी क्षेत्र के गांव की रहने वाली रमा देवी ने एक स्कूटी चालक से घर जाने के लिए लिफ्ट ली। इसके उपरांत जैसे ही स्कूटी लोहारा बस स्टॉप के समीप पहुंची तो स्कूटी के पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मारी दी।

टक्कर लगने से स्कूटी चालक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गिरा। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठी महिला ट्रक के टायर की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मी का करती थी। स्कूटी चालक को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...