युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, होने वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, होने वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना – अमित शर्मा                                            

एक निजी अस्पताल में कार्यरत एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत खराब हो गई जिसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। वहां से उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर मृतका के होने वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए अप्पर अरनियाला निवासी आशा रानी ने कहा कि उसकी बेटी का रिश्ता कर्मपुर निवासी युवक से जनवरी माह में हुआ था। उसके बाद उन दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी।

उसकी बेटी ने लगभग 3 दिन पहले बताया कि उसका होने वाला पति उसे तंग करता है। उन्होंने कहा कि सोमवार को इसकी बेटी तैयार होकर निजी अस्पताल में कार्यस्थल पर गई थी। उसे अस्पताल से फोन आया कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसकी मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने अपने होने वाले पति से तंग होकर जहर खाया है।

एसपी राकेश सिंह के बोल

एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...