बरसात से सूधेड़ के वार्ड 6 में हुआ रास्ता क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सूधेड़ के वार्ड 6मेंभारी बरसात में रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कई घरों सहित अन्य वार्ड को जाने का रास्ता बंद हो गया।

बागेश्वरी महिला मंडल सूधेड़ प्रधान एवं जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस महासचिव सुनीता ठाकुर ने बताया कि साथ ही इससे गीता देवी पत्नी दास का कच्चा घर जो इस रास्ते के साथ है को भी खतरा पैदा हो गया है।

सुनीता ठाकुर ने कहा की यदि समय रहते रास्ते का निर्माण नही किया गया तो घर को भी नुकसान हो सकता है कांग्रेस नेत्री सुनीता ठाकुर रविवार को सबंधित पीड़ित परिवारों के साथ मौका पर पहुंची और उप मुख्य सचेतक केबल सिंह पठानिया द्वारा शीघ्र रास्ते के निर्माण का आश्वासन दिया।

साथ ही उन्होंने पीड़ितों को विधायक के नाम पर एक एप्लीकेशन लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि एक हफ्ता होने को हो रहा है पंचायत का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक मौका पर नही पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि केबल सिंह पठानिया जनता का दर्द समझते हैं और वह इस रास्ते का शीघ्र निर्माण करवाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...