शाहपुर: प्रेम प्रसंग में हैवान बनी मां, प्रेमी के साथ मिलकर 4 वर्षीय बेटी की कर डाली हत्या

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर थाना के अंतर्गत एक छोटी बच्ची की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी देते हुए एएसपी धर्मशाला वीर बहादुर ने बताया कि अनीता देवी निवासी नौशेरा तहसील शाहपुर सोशल मीडिया पर ठियोग के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग में आकर 26 जुलाई को अपनी 4 साल की छोटी बच्ची के साथ अचानक कहीं चली गई।

27 जुलाई को अनीता देवी की सास ने मां-बच्ची दाेनों के लापता होने की शिकायत शाहपुर थाना में दर्ज कारवाई, जिस पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

7 अगस्त को जीरकपुर में अनीता देवी व उसका प्रेमी सोनू को पुलिस ने बरामद कर लिया। जब पुलिस ने उस छोटी बच्ची के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि वह बच्ची को अपने रिश्तेदारों के पास शिमला जिला के ठियोग में छोड़कर आई है।

जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि लड़की की हत्या करके उसे ठियोग में दफनाया है। इसके बाद शाहपुर से पुलिस जांच अधिकारी ठियोग पहुंचे और वहां तहसीलदार की मौजूदगी में बच्ची के दफनाए हुए शव को बाहर निकला।

पुलिस द्वारा आज मृतक बच्ची का डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...