टांडा अस्पताल से 24 वर्षीय गर्भवती महिला हुई लापता, तलाश जारी

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला इंदु बाला (24) पत्नि सूरज कुमार निवासी गांव गुजरेड़ा डाकघर गोपालपुर तहसील पालमपुर की रहने वाली है जो शनिवार शाम से लापता है।

बताया जा रहा है कि इंदु शनिवार शाम साढ़े चार बजे के करीब टांडा अस्पताल के गायनी वार्ड में दाखिल हुई थी। यहां वह अपनी सास के साथ चेकअप के लिए आई थी। चेकअप के दौरान उसे डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड और कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहा था।

बताया जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड व टेस्ट करवाने के बाद इंदु रात को ही रिपोर्ट लेने गई थी और तब से ही लापता चल रही है। पूरी रात टांडा अस्पताल की सिक्योरिटी के लोग और पुलिस चौकी टांडा के कर्मचारी उसे ढूंढते रहे लेकिन अभी तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इंदु को तलाश करने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला गया लेकिन फिर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।

रविवार को इंदु के माइके और ससुराल पक्ष के लोगों ने टांडा अस्पताल में पहुंचकर इंदु वाला को ढूंढने लगे। उन्होंने FIR भी दर्ज करवा दी है । दोनों पक्षों ने पुलिस से गुहार लगाई है की इंदु को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...