नाहन के रानीताल बाग में मछलियों की मौत : प्रशासनिक उदासीनता से बिगड़ती स्थिति

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे                        

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक नाहन शहर के रानीताल बाग में पिछले कई महीनों से तालाब में मछलियों की मौत की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस गंभीर स्थिति का कोई ठोस समाधान अभी तक नहीं निकाला गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालाब में ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियां मर रही हैं।

मरी हुई मछलियों के कारण तालाब के आसपास दुर्गंध फैल गई है, जिससे घूमने आने वाले लोग नाक बंद करके घूमने को मजबूर हैं। इस बदबू के कारण सुबह की सैर करने वालों ने भी यहां आना छोड़ दिया है। यह स्थिति शहर की 135 साल पुरानी धरोहर, रानीताल बाग की सुंदरता को प्रभावित कर रही है, जो पिछले एक दशक से उपेक्षा का शिकार हो रहा है।

चिंता की बात यह है कि मरी हुई मछलियों को हटाने की कोई कोशिश नहीं की गई है। पहले भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी, जब मछलियां कई दिनों तक तालाब में सड़ती रहीं, लेकिन उन्हें समय पर नहीं हटाया गया।

नगर परिषद को तुरंत कार्रवाई करते हुए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि रानीताल का सौंदर्य और मछलियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उम्मीद की जाती है कि इस समाचार के प्रकाशन के बाद नगर परिषद प्रशासन इस पर ध्यान देगा और आवश्यक कार्यवाही करेगा।

रानीताल बाग की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए तत्काल कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि यह शहर की धरोहर के रूप में बना रहे और नागरिकों के लिए एक स्वस्थ और आकर्षक स्थल के रूप में विकसित हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...