शर्मनाक ! चोरों ने झुगियो को बनाया निशाना, चोरी किया सामान, विरोध करने पर पालतू कुत्ते को भी मिली मौत

--Advertisement--

एक तो मुफलिसी, ऊपर से लुटरों ने निचोड़ डाला

जोगिंद्रनगर/मंडी – अजय सूर्या

 

इनसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। बता दें कि जोगिंद्रनगर में चोरों ने झुग्गियों को निशाना बना लिया। यह लोग जो कि परिवार का पालन-पोषण करने के लिए दिहाड़ी लगाते है ओर फिर रात को इनका चूल्हा जलता हो, वहीं पर अगर चोर चोरी कर जाए, तो क्या गुजरेगी उन परिवारों पर।

जानकारी के अनुसार चोरों ने शहर के करीब 12 झुगीयों को निशाना बनाते हुए तोड़ फोड़ की और चोरों के हाथ जो कुछ भी सामान लगा चोरी कर ले गए। हद तो पार तब हुई, जब इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने वहां मौजूद पालतू कुत्ते को भी नहीं बख्शा। शायद इसी पालतू कुत्ते के सहारे मजदूर अपनी झुग्गियों को छोड़ अपने घर राजस्थान गए थे।

कुत्ते ने वफादारी निभाने की कोशिश की तो उसे मौत मिली। चोरों ने इस पालतू कुत्ते को भी तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया और लगातार पिछले 7 दिन से धीरे-धीरे यहां से सामान की लूट कर रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...