J&K पुलिस ने जारी किए कठुआ में दिखे आतंकियों के स्केच, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर – व्यूरो रिपोर्ट                                                                                       

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कठुआ जिले के कुछ हिस्सों में हाल के दिनों में देखे गए आतंकवादियों के चित्र (स्केच) जारी किए हैं। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि पुलिस ने चार आतंकवादियों का स्केच जारी किये हैं, जिन्हें आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोजधार में देखा गया था।

कठुआ पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “कार्रवाई योग्य जानकारी के लिए प्रत्येक आतंकवादी पर पांच लाख का इनाम रखा गया है। आतंकवादियों की विश्वसनीय जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा।”

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर के मछेड़ी इलाके में आठ जुलाई को एक ट्रक गश्त दल पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक समूह को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के पाच जवान शहीद हो गये थे और अन्य कई घायल हो गये थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...