पैसों के लेन-देन का मामला, पहले शराब पिलाई; फिर पिटाई, बाद में कपड़े खुलवा कर वीडियो बनाई

--Advertisement--

जुखाला के ब्रह्मपुखर बाजार से युवक को गाड़ी में बिठाकर ले गए शातिर पैसों के लेन-लेन का मामला

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बरमाणा थाना के अंतर्गत कुछ युवकों ने एक युवक की पहले पिटाई की और इसके बाद इसका नग्न अवस्था में वीडियो बनाया। पीडि़त युवक के परिजनों ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीडि़त युवक परिजनों ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा है कि शाम के समय उनका बेटा ब्रह्मपुखर बाजार से अपने घर वापस आ रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में चार युवकों ने इनके बेटे को रोका। गाड़ी में बिठाया। इसके साथ ही इन युवकों ने उनके बेटे को जबरदस्ती शराब पिलाई।

इसके बाद इनमें आपस में लेनदेन को लेकर मारपीट की। इसके बाद इन चार युवकों ने उनके बेटे को अपनी गाड़ी में बिठाकर अन्य स्थान पर ले गए, जहां पर इनके बेटे के साथ मारपीट की और नग्र अवस्था में वीडियो भी बनाया। पीडि़त युवक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में संलिप्त युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान के बोल

इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में संलिप्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...