ज्वाली: नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ पर पिता ने थाना में दिया शिकायत पत्र

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू                                                                                              

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन पड़ती पंचायत में नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ करने व रास्ते में फब्तियां कसने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नाबालिगा के पिता ने इस बाबत शुक्रवार को पुलिस थाना जवाली में शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी बेटी नाबालिग है जिसको गांव का ही विशेष समुदाय का व्यक्ति प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसके साथ शादी का झांसा देता है तथा स्कूल आते-जाते वक्त अश्लील फब्तियां कसते हुए ब्लैकमेल करता है। नाबालिगा को इस बारे घर में न बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी देता है।

उक्त व्यक्ति के रोजमर्रा के इस व्यवहार से आहत होकर नाबालिगा ने आख़िरकार परिजनों को आपबीती सुनाई। नाबालिगा के पिता ने पुलिस थाना ज्वाली में पहुंचकर इस बाबत शिकायत दी है तथा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसपी अशोक रतन के बोल

इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस थाना ज्वाली में एक नाबालिगा के साथ हुई असमाजिक घटनाओं संबंधी एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बैजनाथ में क्यों नहीं मनाया जाता दशहरा? जानिए हिमाचल की इस अनोखी परंपरा की रोचक वजह

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ का...

हिमाचल को केंद्र की सौगात! पठानकोट-भरमौर NH पर बनेंगी 6 टनल, पांगी के लिए भी 5 सुरंगें

हिमाचल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए...